फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्घिक स्तर निम्न मिलने पर शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (डाला)। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केेंद्र तेलगुड़वा का निरीक्षण किया। यहां शिक्षकों का बौद्घिक स्तर निम्न मिलने पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पौष्टिक आहार न मिलने पर नाराजगी जाहिर की और जिन तारीखों में पंजीरी का वितरण नहीं हुआ है, उसका हिसाब तलब किया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में 201 नामांकित बच्चों की तुुलना में 127 बच्चें मौके पर मौजूद रहे। डीएम ने स्कूली बच्चों का बौद्धिक परीक्षण कर पढ़ाई का स्तर काफी घटिया मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी को दायित्वबोध कराते हुए प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी और सहायक अध्यापक सुनील कुमार को फटकार लगाई। शिक्षकों का भी बौद्घिक परीक्षण किया और स्तर निम्न मिलने पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। परिसर में हैंडपंप के पास साफ-सफाई, परिसर में साफ-सफाई और शौचालय के उपयोग पर बल दिया। एमडीएम का संचालन ठीक पाने पर संतुष्टि जताई। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां 56 पंजीकृत बच्चों की तुलना में 28 बच्चे उपस्थित रहे। यहां 25 नवंबर से बच्चों को पौष्टिक आहार न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। जिला कार्यक्रम अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश दिया कि तत्काल आंगनबाड़ी केंद्र तेलगुड़वा के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक आहार, पंजीरी की व्यवस्था कराई जाए और जिन तारीखों में पंजीरी का वितरण नहीं हुआ है, उतनी पंजीरी का हिसाब दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें