सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के किंगरी गांव में करंट से एक युवक की मौत हो गई। सबमर्सिबल का तारा जोड़ते वक्त हादसा हुआ। जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे दीपक कुमार (23) पुत्र राजबहादुर अपने खेत पर सबमर्सिबल का तार जोड़ रहा था। उसी वक्त करंट की चपेट में आकर वह अचेत होकर गिर पड़ा। काफी देर बाद करंट लगने की सूचना युवक के घरवालों को हुई तो वे लोग आनन-फानन में एंबुलेंस से दीपक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर अनुराग वर्मा ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने बताया कि मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। दो भाईयों में सबसे बड़ा था। खेतीबारी कर घरवालों का खर्च चलाता था। युवक की मौत की खबर मिलते ही घरवाले और संबंधित अस्पताल पहुंच गए। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम कराया।