फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील बन चुकी खदान में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (मधुपुर)। सुकृत खनन क्षेत्र की झील बन चुकी एक खदान में बुधवार को जय प्रकाश (45) का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार को भी इसी क्षेत्र में एक मजदूर का शव फंदे से लटकता मिला था।
विज्ञापन

चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के शिकारगंज का जय प्रकाश खनन क्षेत्र की गहरी हो चुकी एक खदान में मछली पालने का कारोबार करता था। खदान के कुछ दूरी पर वह सपरिवार रहता भी था। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे घर से जय प्रकाश टोकरी में गोबर लेकर खदान में डालने के लिए निकला। कई घंटे बाद भी वह अपने घर वापस नहीं लौटा। घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू मगर कुछ पता नहीं चला। बुधवार की अलसुबह शौच करने के लिए कुछ लोग खदान की तरफ गए तो देखा वहां जय प्रकाश चप्पल पड़ा है। ग्रामीणों ने खदान में कटिया डालकर खोजबीन शुरू की तो जय प्रकाश का शव उतराने लगा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रस्सी और ट्यूब की मदद से शव को बाहर निकालवाया।
सीओ क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि यह हादसा लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। उधर संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को सुकृत के सुनील राय की पत्थर खदान में अस्थायी रूप से लगी एक झोपड़ी में गोरा (52) का शव मिला था। गोरा घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरवा गांव का रहने वाला था। चूंकि उसका पैर जमीन से सटा हुआ था इस नाते मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें