सोनभद्र। मारकुंडी घाटी में इको प्वाइंट के समीप गुरुवार को पिकनिक मनाने गई दो युवतियां आपस में भिड़ गईं। एक युवक के तस्वीर खींचने पर बवाल हुआ। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद करने वाली युवतियों को सपरिवार वहां से हटाकर मामले को शांत कराया ।
दोपहर करीब दो बजे इको प्वांइट के सामने पहाड़ी पर पिकनिक मनाने के लिए लोग गए थे। झरना में कुछ महिलाएं स्नान कर रहीं थी। उसी वक्त एक युवक मोबाइल से तस्वीर खींचने लगा। युवक के तस्वीर खींचने का एक युवती विरोध करने लगी। यह देख तस्वीर खींचने वाले युवक की पत्नी युवती से बोलने लगी कि मेरा फोटो खींच रहे हैं, क्या करोगी। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाल राजीव मिश्रा पहुंचे। कोतवाल ने तस्वीर लेने वाले युवक की मोबाइल चेक की तो विरोध करने वाली युवती का फोटो उसमें नहीं था। हालांकि कोतवाल ने विवाद कर रही दोनों युवतियों को सपरिवार तत्काल वहां से हटवाया कर माहौल शांत कराया।