फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहंद जल विद्युत गृह की चार इकाइयों से पूरी क्षमता से शुरू हुआ उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। लगातार बारिश के चलते एशिया के विशालतम जलाशयों में एक रिहंद डैम के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। शुक्रवार की सुबह रिहंद का जलस्तर 845.2 फीट दर्ज किया गया। इसके साथ जहां एक सप्ताह के भीतर जलस्तर में तीन फीट की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं रविवार को दर्ज किया गया आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले 6.8 फीट अधिक है। इसको देखते हुए रिहंद डैम के जलस्तर की उच्चस्तरीय निगरानी शुरू कर दी गई है, ताकि अधिकतम जलस्तर के बाद छोड़े जाने वाले पानी से प्रभावित होने वाले इलाकों में राहत को लेकर, समय रहते जरूरी उपाय अमल में लाया जा सके।
विज्ञापन

बताते चलें कि पिछले वर्ष मजे की बारिश के चलते रिहंद के इतिहास में पहली बार, दो बार रिहंद के सभी फाटक खोलने पड़े थे। इस बार जुलाई से ही अच्छी बारिश शुरू हो गई है। पिछली बार अच्छी बारिश के चलते जहां रिहंद का जलस्तर पिछले साल के मुकाबले कई फीट अधिक बना हुआ है। वहीं लगातार बारिश के चलते रिहंद के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी भी शुरू हो गई है। सप्ताह भर पूर्व जहां रिहंद का जलस्तर 842 फीट के आस-पास था। वहीं शुक्रवार को जलस्तर 845 फीट को पार कर गया। बता दें कि रिहंद डैम का अधिकतम जलस्तर 880 फीट है लेकिन गाद भराव के चलते अधिकतम जलस्तर 870 फीट तय कर दिया गया है। उधर, अधीक्षण अभियंता जल विद्युत शैलेष सिंह का कहना था कि बढ़ते जलस्तर पर हर पल निगरानी रखी जा रही है। बेहतर जलस्तर को देखते हुए उत्पादन पर चल रही पचास-पचास मेगावाट की चारों इकाइयों से पूरी क्षमता से उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें