फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में बंदियों को बांटे गए 1500 स्टीम मग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सोमवार को जिला जेल गुरमा में रह रहे बंदियों की सहूलियत के लिए स्टील मग वितरित किया। उन्होंने बताया कि ये मग रेडक्रास सोसायटी की तरफ से उपलब्ध कराए गए हैं। ताकि जिला जेल में रह रहे पुरुष व महिला बंदियों की सहूलियत के लिए वितरित किए जा सकें। जेल प्रशासन को 1500 स्टील मग उपलब्ध कराये गये हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला जेल में वर्तमान में 1050 पुरुष व महिला बंदी हैं। बंदियों की संख्या को देखते हुए ही 1050 बहुउद्देश्यीय स्टील मग जेल प्रशासन को उपलब्ध कराए गए हैं। अवशेष 450 मग जेल प्रशासन के पास सुरक्षित रहेगा। जिसे जरूरत के हिसाब से बंदियों को उपलब्ध कराया जाएगा। जेलर मिजाजी लाल ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए बताया कि पूर्व में बंदियों को 500 थाली, 500 गिलास व पर्याप्त संख्या में कंबल वितरित किए जा चुके हैं। सारे सामान जिला प्रशासन के सहयोग से वितरित किए जा रहे हैं। इस मौके पर डॉ. अरविन्द कुमार सिंह, डॉ. सुमन जायसवाल, अमित सिंह चंदेल, भूपेश गुप्ता, विमल अग्रवाल, अमर पाल गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें