फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 22 दिन में 150 लोगों ने जमा किए 50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। परिवहन विभाग की एकमुश्त समाधान योजना को लेकर वाहन स्वामियों में उत्साह है। योजना लागू होने के 22 दिन में 150 वाहन मालिकों ने बकाया जमा किया है। इससे विभाग को 50 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस योजना के लाभ के लिए 180 लोग आवेदन कर चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आगे बेहतर परिणाम होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान एआरटीओ प्रशासन धनवीर यादव ने बताया कि दो सप्ताह के भीतर विभाग को महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि और भी वाहन स्वामी इसका लाभ उठाएंगे।
परिवहन विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना छह नवंबर से लागू की है। इसके तहत वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स जमा करने पर ब्याज में छूट का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ पाने के लिए उन्हें 90 दिनों के अंदर परिवहन विभाग में पंजीकरण कराना होगा। एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स जमा करने के लिए 5 फरवरी तक का समय दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य लंबे समय से बकाया टैक्स वसूलना और विभाग का राजस्व बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जो भी वाहन मालिक समय सीमा के भीतर बकाया टैक्स का भुगतान करेंगे, उन्हें अतिरिक्त जुर्माना नहीं देना होगा। करीब 1363 व्यावसायिक वाहनों पर 18 करोड़ से अधिक का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें