फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 विस्थापितों को मिला चेक

Wed, 05 Oct 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
विस्थापितों को चेक देतीं विधायक रूबी प्रसाद।
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद बुधवार को कनहर डूब क्षेत्र के विस्थापितों को  दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद व  पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड, एसडीएम भानु प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से 155 चेक प्रदान किया। इससे विस्थापितों के चेहरे पर खुशी देखी गई। विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि शासन द्वारा डूब क्षेत्र के हर परिवार को पैकेज का लाभ दिया जाएगा। एसडीएम भानु प्रताप सिंह तथा तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील सभागार में शाम करीब पांच बजे 155 विस्थापितों को विस्थापन पैकेज की धनराशि बांटी गई। जिसमें 151 लोगों को पांच-पांच लाख का चेक दिया गया तथा चार लोगों को दो लाख 11 हजार का चेक दिया गया हैं। कुल 151 विस्थापितों में 7 करोड़ 55 लाख रुपये तथा चार विस्थापितों में 8 लाख 44 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन


  कुल 155 विस्थापितों में 7 करोड़ 63 लाख 44 हजार रुपये  बाटे गये। बताया कि अवशेष लोगों को भी चेक शीघ्र दिया जाएगा। इस मौके पर राजमती देवी, जुबेर आलम, सेकरार अहमद, जनविजय यादव, पुष्पलता, भारतेंदु यादव, गौस मुहम्मद, ईश्वर प्रसाद निराला आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें