फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों से जगमगाया सेमर निकाली गौरव यात्रा

Wed, 05 Oct 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
सेमर ग्राम पंचायत में संबो‌िध्‍ात करते डीएम सीबी सिंह।
विज्ञापन
जिले का सेमर ग्राम पंचायत भी बुधवार को शौचालययुक्त हो गया। गांव में शाम सात बजे पहुंचे डीएम ने इसकी घोषणा की। इस दौरान पूूरा गांव दीपों से जगमगा उठा। डीएम सीबी सिंह, सीडीओ महेंद्र सिंह, डीपीआरओ एमपी द्विवेदी के अगुवाई में ग्रामीणों ने गौरव यात्रा निकाली। डीएम ने निगरानी समिति के सदस्यों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


  ग्राम पंचायत से निकली गौरव यात्रा महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। यहां छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। ग्राम प्रधान राजाराम ने बताया कि निगरानी समिति के परिश्रम से यह गांव शौचालययुक्त हो सका है। डीपीआरओ बताया कि सौ से ज्यादा ग्राम पंचायतों के प्रधान यहां देखने आए हैं कि यह गांव ओडीएफ कैसे हो गया। सीडीओ ने कहा कि यह एक अनूठा प्रयास है। अन्य ग्राम पंचायतों को भी इस पर अमल कर जल्द पूरे जिले को ओडीएफ घोषित कराने का प्रयास करना चाहिए। डीएम ने कहा कि गांव में शौचालय बन जाने से बीमारियों की संख्या घट जाती है। गांव में सामाजिक सौहार्द भी बढ़ रहा है। गांव की सभी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। कहा कि लोग अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें और जो ग्राम प्रधान यहां आए हैं वह अपने गांव को भी खुले में शौच के अभिशाप से मुक्त करें। यह ऐसा गांव है जहां की महिलाओं ने शौचालय बनाने के लिए तीन हजार का लोन लिया है। यह सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

 एडीओ पंचायत अजय सिंह के प्रयास की सराहना की। संचालन डीपीसी अनिल केशरी ने किया। इस मौके पर निगरानी समिति के शिव शंकर, राकेश आफताब, वाजिद अली, उमेश, जमील, शराफत  अली, विशेष, सुरेश, राधाकृण, राम अनुज, सचिव शिव नारायण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें