फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 पीठासीन और 19 मतदान अधिकारी गैरहाजिर

Wed, 07 Oct 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 राबर्ट्सगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में द्वितीय चरण के मतदान चोपन और दुद्धी में कराने के लिए बुधवार को पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 15 पीठासीन अधिकारी और 19 मतदान अधिकारी प्रथम गैरहाजिर रहे। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने सीडीओ को गैरहाजिर सभी 34 कार्मिकों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। द्वितीय चरण में मतदान कराने के लिए नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ।
विज्ञापन

कार्मिकों का मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदाताओं से वोटिंग कराने की जानकारी दी। पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम को मत पेटिका खोलने और मतदान समाप्त होने के बाद से सील करने के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें