फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन ट्रकों के खराब होने से लगा 15 किमी लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट क्षेत्र में मंगलवार की देर रात तीन ट्रकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से लगा जाम बुधवार की सुबह तक लगा रहा। जिससे नगरवासियों को आवागमन में काफी परेशानी हुई l
विज्ञापन

बुधवार की सुबह भी स्कूल जाने वाले बच्चों और श्रमिकों को काम पर जाने में काफी कठिनाई हुई। जाम में फंसकर राख लदे वाहनों के खराब होने से समस्या और बढ़ गई है, जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार की देर रात लगभग 11.30 बजे रिहंद बांध के आगे तीन ट्रक आपस में टकरा गए थे। इस हादसे में एक ट्रक के खलासी की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ही जाम लगना शुरू हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने रात में ही किसी तरह एक वाहन को हटवाया, मगर दो वाहन वहीं पड़े थे। उन्हें काफी प्रयास के बाद बुधवार की दोपहर बाद हटाया जा सका। इस दौरान जगह-जगह ओवरलोड राख लदे सात वाहन और खराब होते गए, जिसके कारण जाम का दायरा बढ़ता गया और लगभग 15 किमी तक जाम लग गया।
जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई। पिपरी पुलिस ने बताया कि सात वाहनों के खराब होने से जाम लगा हुआ था। सुबह नौ बजे यातायात सामान्य हो सका। विधानसभा उपचुनाव के कारण फोर्स के बाहर चले जाने के कारण भी जाम हटाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें