फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बंद मिला बाल विकास परियोजना कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने सोमवार को शाम करीब सवा चार बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय घोरावल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में कोई अनुपस्थित नहीं था। उन्होंने अनुपस्थित दस कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

डीपीओ ने बताया कि उन्होंने शाम करीब चार बजकर 15 मिनट पर घोरावल बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां कार्यालय बंद मिला। उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी से फोन पर वार्ता करने पर उन्होंने अवगत कराया कि वे कंट्रोल रूम में कार्य कर रहे हैं तथा किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया गया है। निरीक्षण में डीपीओ ने बिन्नी यादव, माधुरी सिंह, विद्या श्रीवास्तव, राजकुमारी देवी, पुष्पलता देवी, शीला पाल, रासमनी देवी, कुसुम सिंह मुख्य सेविका, आरती सिंह कनिष्ठ सहायक, राजेंद्र प्रसाद चतुर्थे श्रेणी कर्मचारी को अनुपस्थित पाया। बताया कि कार्यालय के बाहर सत्ती देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री केंद्र नोनी सिरविट लाभार्थी की सूचना देने के लिए उपस्थित थी। लेकिन बिन्नी यादव क्षेत्रीय मुख्य सेविका के उपस्थित न होने के कारण व सूचना नहीं दे सकी। इस पर डीपीओ ने इन सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया। उन्होंने बताया कि सभी से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें