फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में भी लगेगा इलेक्ट्रानिक्स डिवायस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। ड्यृटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक स्कूलों में इलेक्ट्रानिक्स डिवायस लगाई जाएगी। मशीनों के उपस्थिति के प्रिंट की रिपोर्ट के बगैर विभाग की तरफ से शिक्षकों का वेतन जारी नही किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्कूलों मेें इलेक्ट्रानिक्स डिवायस लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है।
बताते चले कि 31 मार्च 2019 तक राबर्ट्सगंज, दुद्धी एवं घोरावल तहसील क्षेत्र में संचालित परिषदीय 1804 प्राथमिक स्कूलों में 181390 छात्र और 654 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 75379 छात्र अध्यनरत हैं। सरकार की मंशा है कि अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की तरह परिषदीय स्कूलों में भी छात्रों को शिक्षा मिले। लेकिन नक्सल-दुरूह क्षेत्रों के स्कूलों में तैनात अधिकांश शिक्षक समय से ड्य़ूटी तक नहीं जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई शिक्षक तो सप्ताह में एक-दो बार ही स्कूल जाते हैं। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में विभागीय अधिकारी कभी-कभार ही जांच करने को जाते है। इसी का शिक्षक फायदा उठाते हुए ड्यूटी से नदारद रहते हैं। इनता ही नहीं प्रतिदिन ड्यूटी करने वाले शिक्षकों की तरह अक्सर नौकरी से गायब रहने वाले शिक्षकों को भी वेतन मिल रहा है। अब ड्यूटी से लापता रहने वाले शिक्षकों को गैरहाजिर कर कार्रवाई करने के लिए शिक्षा विभाग स्कूलों में इलेक्ट्रानिक्स डिवायस लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में इलेक्ट्रानिक्स डिवायस लगाने के लिए योजना बनाई जा रही है। प्रथम चरण में जिन स्कूलों में बिजली का कनेक्शन है वहां पर इलेक्ट्रानिक्स डिवायस लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें