सोनभद्र। निर्वाचन आयोग से तैनात किए गए प्रेक्षक व्यय डॉ. गोडाला किरन कुमार ने कलेक्ट्रेट में स्थापित जिला कंट्रोल रूम का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कराते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाए।
प्रेक्षक ने निरीक्षण के दौरान टॉल फ्री नंबर व टेलीफोन नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों से संबंधित रजिस्टर संबंधितों को भेजे जाने वाले संदर्भ रजिस्टर, निस्तारण आख्या की पत्रावली का अवलोकन किया।उन्होंने पूरी तत्परता के साथ शिकायतों का नियमित निस्तारण करने के निर्देश संबंधितों को दिए। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, डीपीओ अजीत सिंह मौजूद भी रहे।
इसके बाद जिले के मतदान के लिए तैनात किए गए मतदान अधिकारियों का रेंडमाइजेशन प्रेक्षक सामान्य डॉ. गोडाला किरन कुमार की मौजूदगी में डीएम ने कराया। प्रेक्षक ने जिले के चारों विधान सभाओं के मतदान कार्मिकोंके ड्यूटी का रेंडमाइजेशन कराने के बाद आयोग के निर्देशानुसर क्रास चेकिंग, परीक्षण भी कराया। इस दौरान सीडीओ, एडीएम, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहें।