फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट से बृहस्पतिवार को 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट राबर्ट्सगंज विधान सभा क्षेत्र के मतदेय स्थ्लों का निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों पर जाकर वहां के व्यवस्थाओं की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

बतादें कि लोक सभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में 19 मई को राबर्ट्सगंज ससंदीय सीट के लिए राबट्र्सगंज, घोरावल, ओबरा एवं दुद्धी विधान सभा क्षेत्र के 1475 मतदेय स्थलों पर मतदान होना है। 18 मई को राजकीय पॉलीटेक्रिक कॉलेज लोढ़ी से पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। चुनाव की तिथि नजदीक आता देख जिला प्रशासन बूथों पर जो भी खांमियां है उसे दूर कराने में जुट गया है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले मेें बने 149 सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने बूथों पर भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिए है। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से ही राबट्र्सगंज विधान सभा क्षेत्र में 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण कर बूथों की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए थे। मजिस्ट्रेटों ने बूथों पर मौजूद लोगों से पेयजल, रोशनी, फर्नीचर आदि के बारे में पूछताछ किया। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट कंट्रोल रूम को रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट का अवलोकन कर जिन बूथों पर जो खांमिया होंगी उसको दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें