फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और कांग्रेस प्रत्याशी सहित पांच ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए शुक्रवार को पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) संसदीय सीट के लिए पांच उम्मीदवारों ने सात सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक ग्यारह उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में इंडियन नेशनल कांग्रेस से भगवती प्रसाद चौधरी ने दो सेटों में, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी से अनुज कुमार ने एक सेट में, निर्दल के रूप में प्रभुदयाल ने एक सेट में, बसपा समर्थित समाजवादी पार्टी से भाईलाल ने दो सेटों में, आरपीआईए से सुनील कुमार ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा के मुकम्मल बंदोबस्त बनाए रखे गए। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल और उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। वहीं, मुख्य सड़क से कलेक्ट्रेट गेट तक की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल अरुण कुमार दीक्षित और कलेक्ट्रेट मुख्य गेट से नामांकन स्थल/जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय तक की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों ने संभालें रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें