सिंगरौली (सोनभद्र)। बैढन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गनियारी गांव में निमार्णाधीन मकान में कार्य कर रहा एक राजमिस्त्री करेंट की चपेट में आने से रविवार को गंभीर रूप से घायल हो गया।
सिद्धिकला तियरा निवासी राम मनोहर पुत्र शंखलाल सुबह गनियारी गांव में नव निमार्णाधीन मकान की छत पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान गुजर रही 11000 केबीए हाई बोल्ट की चपेट में आ गया। जिससे राजमिस्त्री का दोनों हाथ झुलस गया। मकान मालिक द्वारा आनन-फानन में जिला चिकित्सालय बैढ़न में उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।