फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिभंग में तीन का चालान, धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा (सोनभद्र)। युवा जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय पीजी कॉलेज के समीप किए जा रहे क्रमिक धरने के दूसरे दिन शनिवार की देर रात ओबरा पुलिस ने धरने पर बैठे लोगों में से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से धरना दे रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि बगैर जिला प्रशासन से अनुमति लिए युवा जागरण मंच के कार्यकर्ता धरना दे रहे थे। धरने पर बैठे विपुल शुक्ला, स्वप्निल पांडेय तथा संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें