फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव पर हुई मंत्रणा, सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक हुई। इसमें लोक सभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि लोस चुनाव में गठबंधन के समर्थित प्रत्याशी को जीताने के लिए कमर कस लें। सबका साथ सबका विकास का नारा देकर देश और प्रदेश में सरकार बनाने वाली भाजपा वादा खिलाफी कर गरीबों, नौजवानों, किसानों को धोखा देने का काम किया है। भाजपा का मुख्य उद्देश्य हर जातियों को आपस में लडना, उन्हें गुमराह कराना और पिछड़ों की ताकत को कमजोर करना है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव और जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तो चहुंओर विकास कार्य हो रहा था। पीड़ितों को न्याय और अपराधियों को सजा मिलती थी। भाजपा सरकार में किसी का भला नहीं होने वाला है। बैठक में अंत मेें अमन पाठक, जितेंद्र यादव की अगुवाई में काफी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। वेदमणि शुक्ला, संजय यादव, हिदायत उल्ला खां, अनिल प्रधान, बाबूलाल यादव, महफूज आलम खां, रामसेवक यादव, बद्री पटेल, सेकरार अहमद, ह्दय नारायण गोड़, रामसजीवन यादव राधा सिंह, विजय शंकर जायसवाल, लालब्रत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें