फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कांग्रेस के जिला कार्यालय पर शनिवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें लोस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनी। शहर से लेकर गांव तक पार्टी को मजबूत बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा ने कहा कि मिशन 2019 को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी के नीतियों का प्रचार-प्रसार करना शुरू कर दें। कहा कि पाटी की महासचिव प्रियंका गांधी के दिशा-निर्देश में कार्य करते हुए संगठन को मजबूूत बनाना है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर मकानों पर पार्टी का झंडा लगाएं। कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी के हित में कार्य करती है। कांग्रेस के शासनकाल में चहुंमुखी विकास कार्य हुआ। देश के वर्तमान प्रधानमंत्री ने देश को गुमराह किया है। इनके शासनकाल में सबसे अधिक जवान शहीद हुए हैं। लवकुश प्रसाद केशरी, जगदीश मिश्रा, कमलेश ओझा, मो. अहमद खां नूर, कन्हैया पांडेय, संजय पटेल, राजेंद्र भारती, बंशीधर देव पांडेय, गोपाल स्वरूप पाठक, जितेंद्र पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें