फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के केवली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह दर्शनार्थियों से भरी बोलरो अनियंत्रित होकर पलट गई। उस पर सवार सभी लोग दर्शन के लिए मैहर जा रहे थे। बोलेरो का चारों पहिया ऊपर उठ गया। संयोग से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बोलेरो चालक इस हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिला के जमालपुर निवासी एक परिवार के लोग बृहस्पतिवार को दर्शन के लिए मध्य प्रदेश के मैहर जा रहे थे। गाड़ी में सात लोग सवार थे। केवली गांव में सुबह करीब नौ बजे तेज गति से जा रही बोलेरो के सामने अचानक एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चालक जमालपुर निवासी विजेंद्र (35) घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें