सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब का सेवन करने से हो रही मौत के विरोध में सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आबकारी मंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आबकारी मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदेश सरकार की शह पर अवैध शराब का कारोबार किए जाने का आरोप लगाया। केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इस नाते शराब माफिया धड़ल्ले से नकली शराब का कारोबार कर रहे हैं और पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है। कहा कि सीबीआई से नकली शराब का सेवन करने से हुई मौत की जांच होने चाहिए। ऐसा न होने पर पार्टी वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, लालमनी केशरी, सुरेश अग्रहरि और जुनैद अंसारी ने कहा कि सूबे में धड़ल्ले से हो रहे अवैध शराब के कारोबार कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। कहा कि आबकारी मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। मोती कोल, शकील अहमद, शंकर भारती, चंदन केशरी, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।