फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिनाथ अध्यक्ष व ज्योति प्रकाश दुबे बने जिला संगठनमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। कांग्रेस सेवा दल की बैठक बृहस्पतिवार को अनपरा बाजार में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक ने म्योरपुर ब्लॉक का अध्यक्ष आदिवासी नेता हरिनाथ खरवार व औड़ी निवासी ज्योति प्रकाश दुबे को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नींव होता है इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस ने तीन राज्यों में जनता के समर्थन से सरकार बनाई है और आगामी लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के बलबूते जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि देश में विभाजनकारी नीतियों को संघ व भाजपा और उनके आनुषांगिक संगठन लगातार आगे बढ़ा रहे हैं, ऐसी ताकतों को रोकने के लिये कांग्रेस को मजबूत करना जरूरी है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव धीरज पांडेय, लक्ष्मीकांत दुबे, आर पी सिंह, मनोनीत रवि, प्रकाश नारायन दुबे, उमेश दुबे, अफसर हुसैन, इसरार खान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें