फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान काम का समान वेतन दिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। टीबी कार्यक्रम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की बैठक बुुुधवार को राबर्ट्सगंज में हुई। इसमें संविदा संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुनैना अरोरा के नेतृत्व में 30 दिसंबर को गाजियाबाद में होने वाले महा सम्मेलन की सफलता पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने बताया कि टीबी कार्यक्रम प्रधानमंत्री की प्राथमिकता के एजेंडे में है। सरकार से कर्मचारियों ने रोष जताते हुए कहा कि दवाई खाने वाले को पैसा, खिलाने वाले को पैसा, पता बताने वाले को पैसा, इलाज पर रखवाने वाले को पैसा, सिर्फ कर्मचारी उपेक्षित क्यों।
विज्ञापन

टीबी मरीजों के साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों को केंद्र सरकार, राज्य सरकार द्वारा संविदा पर कार्य कराने के लिए अल्प वेतन के अलावा कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। विजय शील सिंह ने कहा हम संविदा कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों के घर-घर जाकर उनकी जाँच व इलाज पूरा कराते हैं। विमल कुमार सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार समान कार्य पर समान वेतन लागू किया जाना चाहिए। जिससे हम अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। हरिमोहन ने कहा कि हम सब अपने खून से पत्र लिखकर केन्द्र व राज्य सरकार को अवगत कराएंगे। संजीव सिंह ने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रखेंगे। अन्य कर्मचारियों ने भी अपने-अपने विचार रखे। बैठक में सतीश, आनंद, सुशील, विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें