फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर टीम ने पकड़ा सीमेंट लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर (सोनभद्र)। कस्बे के समीप मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने रविवार को छापेमारी कर सीमेंट लदा एक ट्रक सीमेंट पकड़ लिया। टीम ने सीमेंट लदे ट्रक को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। कई दुकानदार दुकानों को बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर असिस्टेंट कमिश्नर व्यापार कर धनंजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने एक ट्रक सीमेंट पकड़ा। ट्रक छत्तीसगढ़ की ओर से रेणुकूट की ओर जा रहा था। टीम ने ट्रक को रोककर जांच पड़ताल शुरू की तो उस पर कुल छ: सौ बोरी सीमेंट लदा हुआ था। वाणिज्य कर की टीम ने ट्रक चालक समेत उस पर सवार लोगों से सीमेंट से संबंधित कागजात मांगा तो वे लोग संपूर्ण कागजात नहीं दिखा सकें। इस पर टीम ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और उसे म्योरपुर थाने में खड़ा करा कर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। इस संबंध में असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर धनंजय सिंह ने बताया कि ट्रक पर छ: सौ बोरी सीमेंट लदा है। ट्रक चालक से सीमेेंट परिवहन करने से संबंधित कागजात मांग कर जांच किया गया तो उसमें ई-वेबिल एक्सपायर हो चुका था। छत्तीसगढ़ से ट्रक सीमेंट लेकर जनपद मुख्यालय की ओर जा रहा था। कहा कि सीमेंट लदे ट्रक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उधर वाणिज्य कर टीम के कार्रवाई से अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हो गए। देर शाम तक दुकान नहीं खुले। कस्बे में सियापा फैल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें