फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकली कलश यात्रा, गूंजे मां के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बभनी। मां आदिशक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र बुधवार से शुरू हो गया। असनहर ग्राम पंचायत में बुधवार को 61 कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से होकर यात्रा के दौरान मां के जयकारे लगे। इसके बाद आचार्य पंडित सुनील द्विवेदी ने मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य यजमान विजय कुशवाहा और राम प्रसाद कुशवाहा सपत्निक रहे। वैदिक मंतरोच्चार से पूरा पंडाल भक्तिमय रहा। श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ बालिकाओं, महिलाओं ने कलश लेकर यात्रा किया। कलश स्थापना के लिए सभी कलशों के पूजन अर्चन के बाद असनहर स्थित आश्रम बांध से श्रद्धालुओं ने जल लेकर कलश स्थापित और मूर्ति स्थापित कराया। पूजन अर्चन किया गया। कलश यात्रा में झूमते गाते लोग तालाब से कलश में जल भरकर पंडाल तक पहुंचे। महिलायें कलश लेकर देवीगीत गाते हुए पंडाल तक पहुंची। नवरात्रि के पहले दिन मां की पूजा शैलपुत्री के रुप में किया गया। इस दौरान सरोज कुमार, अमरदेव, प्रदीप कुशवाहा, रामजनक, उमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें