फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने सपाजनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाने और बंदायू में लड़की के साथ हुए गैंगरेप के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर गुरुवार को राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी के सामने सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से महिलाओं और छात्राओं पर अत्याचार बढ़ गया है। वर्तमान सरकार महिलाओं पर हो रहे अपराध पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रही है। ऐसी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि वाराणसी आगमन पर प्रधानमंत्री के समक्ष छात्राओं की समस्या उठाने वालों को पुलिस की लाठियां तक खानी पड़ी। सुरेश अग्रहरि और शकील अहमद ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। हरिदास अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा, पार्वती, लालती, सागर, रामा, मोती कोल, हिरा सोनकर, जुनैद अंसारी, गुलाम यासीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें