डाला। हिंदु युवा वाहिनी व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम रामलीला मैदान में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंका। उनकेे खिलाफ नारेबाजी की। सिद्धू को समाज से बहिष्कृत करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के बाद सभा में हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि जिस दिन पूरा देश शोक में डूबा हुआ था, उस दिन सिद्धु पाकिस्तान जाकर जश्न मना रहे थ। वह भी ऐसे देश में जो लगातार आतंकवाद फैला रहा है। देश के जवानों पर गोले बरसा रहा है। यह बिल्कुल ही गलत है। ऐसे लोगों का समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्हें समाज से बहिष्कृत कर देना चाहिए। यदि कोई राजनीतिक दल या संगठन इसका समर्थन करता है या शरण देता है तो वह एक देशद्रोही दल या संगठन के बराबर ही माना जाए। नगर प्रभारी आदित्य तिवारी ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत को एक होना चाहिए। जब भारत के प्रधानमंत्री पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण में नहीं गए तो हर भारतीय को पाकिस्तान के विरोध में प्रधानमंत्री के साथ खड़ा होना चाहिए। प्रदर्शन में राहुल पांडे, प्रिंस, रोहित पांडे, शिवम वर्मा, सोनू तिवारी, अभिषेक राय, प्रशांत पाल, अरविंद गौतम, अमन, सत्यम राय, पुनीत मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, आनंद आदर्श, राहुल चौधरी, राहुल पांडे, नीरज शर्मा, विशाल कन्नौजिया, हरिराम, विनय जायसवाल मौजूद रहे।