फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी हुआ कम तो तबाही ने छुड़ा दी रूलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/सलखन। बलुई बंधी टूटने के लगभग 24 घंटे बाद पानी का बहाव कम होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू हुआ। डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी आरपी सिंह समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कार्य हो रहा है। बंधी से पानी बंद होने के बाद प्रभावित गांवों में दिखते तबाही के दृश्य ग्रामीणों की रूलाई छुड़ाने लगे हैं। लोग बेहाल नजर आए। शुक्रवार को दोपहर बाद कई पुरुष सदस्य अपने घर लौट आए और चीजों को सुरक्षित रखने में लग गए। वहीं महिलाएं, बच्चे अभी भी आदर्श महाविद्यालय सलखन समेत अन्य जगहों पर बने राहत शिवरों में शरण लिए हुए है।
विज्ञापन

दोपहर बाद डीएम की देखरेख में सिंचाई विभाग के अधिक्षण अभियंता, बंधी प्रखंड के अधिशासी अभियंता बलुई बंधी के मरम्मत कार्य शुरू कराया। बोरी मे गिट्टी, बालू बंद कर जिस जगह बंधी टूटी थी वहां डालकर पानी की धारा रोकने का प्रयास शुरू हुआ। वहीं बंधी के समीप करगरा-मीतापुर मार्ग के पुलिया बह जाने के कारण कगरा, मीतापुर, बेलकप, चिरहुली, महुआँव कला, रजधन, भभाईच, बेलदहा, पइका, गगटी समेत अन्य गांवों का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को बसकटवा, करूहुल होते लंबी दूरी तय कर आना-जाना पड़ रहा है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की फोर्स के साथ ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह टूटी हुई बंधी और मार्ग के आसपास डटे रहे। ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो सकें। मारकुंडी में करगरा मोड़ से पूरी तरह से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। यहां तैनात पुलिस कर्मी सिर्फ अधिकारियों जनप्रतिनिधियों व नेताओं के वाहनों को बंधी के समीप तक जाने की अनुमति दे रहे थे। उधर बंधी से पानी का बहाव कम होते ही प्रांतीय खण्ड के इंजीनियर ने हाइड्रा से पाइप को क्षतिग्रस्त पुलिया के नीचे डालने में जुट गए। सदर विधायक भूपेश चौबे ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य का हाल जाना एवं संबंधितो का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। समाचार लिखे जाने तक इंजीनियरों की टीम युद्धस्तर पर बंधी और सड़क की मरम्मत का कार्य कराने में जुटे रहे। इस मौके पर एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम शादाब असलम, डीपीआरओ आरके भारती आदि मौजूद रहे
इस संबंध में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि बलुई बंधी के टूटे हिस्से को मरम्मत कराया जा रहा है। संभावना है कि रात में कार्य पूर्ण हो जाएगा। बंधी के पानी से प्रभावित लोगों के नुकसान का आकलन करने के लिए बीडीओ की अगुवाई में टीमें भेजी जाएगी। जांच टीम के रिपोर्ट के बाद प्रभावितों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि सुरक्षा के मद़्देनजर बंधी व आसपास पर्याप्त फोर्स तैनात की गई है। बंधी से निकले पानी से मारकुंडी-करगरा मार्ग बह गया है, इसलिए आवागमन ठप कराया गया है। बाढ़ से प्रभावित अगर कोई बीमार होता है तो उसे तत्काल अस्पताल भिजवाने का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन


प्रभावितों से मिले पूर्व विधायक
सोनभद्र। बलुई बंधी टूटने से प्रभावित इलाकों का गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता/पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने दौरा किया। प्रतिनिधि मंडल ने प्रभावितों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनी। अविनाश कुशवाहा ने कहा कि बंधी में लिकेज होने की सूचना अप्रैल माह में ही ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को दे दी थी। लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। कहा कि बंधी टूटने से महुआव खुर्द, कम्हरिया, केवटा, पइका, सलखन, पथरहा, रजधन, बघनारी, अदलगंज, कोटिया, लालगंज समेत अन्य गांवों की धान की फसल बर्बाद हो गई। भाजपा सरकार किसानों और गरीबों की उपेक्षा कर रही है। जिलाध्यक्ष विजय यादव, मो. सईद कुरैशी, कमलेश यादव, अनवर कुरैशी, शेखर खत्री, लालब्रत यादव, बिमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें