फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही कार्यदायी संस्थाओं पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों से जुड़े कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। लक्षित योजनाओं को हर हाल में जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। चेताया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सरकार से संचालित विकास कार्यक्रमों, जन कल्याणकारी योजनाओं व लाभार्थीपरक कार्यक्रमों के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को कार्यदायी संस्था समयबद्ध तरीके से पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ पूरा करें। कार्यदायी संस्थाएं अपना-अपना काम गुणवत्ता पूर्वक व पारदर्शिता के साथ पूरा करायें। निर्माणाधीन कार्यों में सरकारी धन का दुरूपयोग कतई न किया जाय। कहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करायी जाय। जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका हैंडओवर करने से पहले लेने वाले विभाग की सही तरीके से लिस्ट बनायें और एक-एक कार्य को बारीकी से चेक करते हुए फोटोग्राफी भी करायें और इसकी रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध करायें। बैठक में सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, सीबीओ डॉ. एके श्रीवास्तव, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डीआईओएस राजशेखर सिंह, डीपीओ अजीत कुमार सिंह, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी ऋतुराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें