फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला किसानों को सिखाएंगे श्रीविधि से खेती के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। राज्य आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला किसानों को श्री विधि से खेती के गुर सिखाने के लिए बिहार से 32 सदस्यी टीम बुधवार को दुद्धी पहुंची। दुद्धी ब्लॉक सभागार में ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी के अध्यक्षता में जीविका गया बिहार से दुद्धी आए 32 सदस्यों व आजीविकास मिशन स्टाफ के साथ ब्रीफिंग कार्यशाला हुई।
विज्ञापन

इसमें जोशी ने बताया कि दुद्धी ब्लॉक का चयन महिला सशक्तिकरण परियोजना के तहत सितंबर 2016 को किया गया है। केंद्र सरकार से संचालित परियोजना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिला किसानों को सुयोग्य किसानों के रूप में प्रमोट कर नई तकनीकी जानकारी से लैस करना है, ताकि उन्हें कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकी की जानकारी हासिल हो। योजना के तहत 40 गांवों का चयन हुआ है। इसमें कुल 2787 महिला किसान चिह्नित हैं। हर वर्ष रबी एवं खरीफ सीजन के दौरान जीविका बिहार से आकर सदस्य जैविक खेती, श्रीविधी से धान एवं गेहूँ की खेती, जैविक खेती, जैविक खाद, जैविक दवाई आदि के बारे में प्रशिक्षित करते हैं। यह प्रशिक्षण 10 जुलाई तक 21 दिन चलेगा। इस दौरान 32 सदस्यीय दल आठ टीमों में बनाकर आठगॉवों में प्रवास करेगी। प्रत्येक टीम पांच-पांच गांवों में चिह्नित महिला किसानों को जागरूक कर प्रशिक्षित करेगी। इस दौरान अजय शंकर झा, जितेंद्र कुमार, सीताराम कुमार, उपेंद्र कुमार, एडीओ (आईएसबी) विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें