फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/अनपरा । मौसम सोमवार को दिन भर रंग बदलता रहा। कभी आसमान बादलों से घिर जाता तो कभी धूप खिल जाती। कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं हल्की बूंदाबांदी। राबट्र्सगंज नगर व आसपास क्षेत्रों में करीब आधा घंटा झमाझम बारिश हुई जबकि अनपरा में हल्की बूंदाबांदी से उमस में इजाफा हो गया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में सुबह से दोपहर तक तेज धूप खिली रही। सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। इसके बाद मौसम बार-बार रंग बदलता रहा और दोपहर बाद अचानक आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। शाम करीब चार बजे झमाझम बारिश हुई। आधे घंटे बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम को मौसम ठंडा हो गया। जिले के तीनों तहसीलों राबर्ट्सगंज, घोरावल व दुद्धी में कई स्थानों पर बारिश हुई। फर्क इतना रहा कि कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश रिकार्ड हुई। बारिश के बाद राबर्ट्सगंज के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन पर कई स्थानों पर पानी भरने से वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। अनपरा, शक्तिनगर व बीजपुर इलाके में शाम चार बजे हल्की बरसात हुई। नाममात्र की बरसात होने से उमस में इजाफा हो गया। बरसात के चलते कई मुहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही। जिसे दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर जारी रहा लेकिन अनपरा के औड़ी मोड़ व काशी मोड़ पर शाम साढ़े छह बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। अनपरा बोर्ड से निकली बिजली भी शाम छह बजे अचानक ठप हो गई। इसके मरम्मत का कार्य भी तेजी से जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें