फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह सुपरवाइजरों के कार्यों की शुरू हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जिले के 1468 बूथों पर एक जून से मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य चल रहा है। बीएलओ के कार्यों की जांच करने के लिए 141 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। लेकिन 35 से अधिक सुपरवाइजर कार्यों के प्रति रूचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

राबर्टसगंज, घोरावल, दुद्धी और ओबरा विधान सभा क्षेत्र में लोक सभा चुनाव के लिए 937 मतदान केंद्र और 1468 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर एक-एक बीएलओ की तैनाती है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जून से बूथ लेवल आफिसर अपने क्षेत्र के घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं। मतदाता सूची के सत्यापन कार्य 30 जून तक चलेगा। बीएलओ के कार्यों की जांच कर रिपोर्ट तहसीलदार को उपलब्ध कराने के लिए दस-दस बीएलओ पर एक सुपरवाइजर तैनात किए गए है। लेकिन राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल तहसील क्षेत्र में तैनात लगभग 35 सुपरवाइजर अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को समय से नहीं दे रहे हैं। वहीं अपर जिलाधिकारी उमाकांत तिवारी ने कहा कि कुछ सुपरवाइजारों द्वारा कार्य के प्रति संजीदगी न दिखाने की शिकायत मिली है। तीनों तहसील क्षेत्र के एसडीएम को लापरवाह सुपरवाइजरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें