फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में 70 हजार शौचालयों के निर्माण का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अबकी बरसात शौचालय के साथ महा अभियान का शुभारंभ मंगलवार से हो गया। चोपन ब्लॉक के कोटा ग्राम पंचायत में सदर विधायक भूपेश चौबे, डीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ सुनील वर्मा और डीपीआरओ आरके भारती ने शौचालयों के गड्ढा खुदाई में श्रमदान कर किया। सलखन में सांसद छोटेलाल ने श्रमदान कर गड्ढा खोदाई का शुभारंभ किया। कोटा में 1140, सलखन में 501 शौचालयों के गड्ढा खुदाई का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि एक माह में 70 हजार शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें राबर्ट्सगंज ब्लॉक में 10325, घोरावल 15094, चतरा 3205, नगवां 5075, चोपन 5136, म्योरपुर 6516, दुद्धी 8354 और ब्लॉक बभनी में 1623 शौचालयों के गड्ढे खोदने का लक्ष्य है। महाअभियान में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में लाभार्थी भी स्वयं का गड्ढा खोद रहे हैं। शौचालय के गड्ढे के निशान के लिए जिले के सभी 1400 सफाई कर्मी एवं राज मिस्त्रियों को लगाया गया है। सभी को गड्ढों के मानक की जानकारी दी गई है। बताया कि 15 अगस्त को जिले को खुले में शौच से आजादी मिले, इसका प्रयास किया जा रहा। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि खुले में शौच की कुप्रथा से बीमारी बढ़ती है। खुले में शौच से महिलाओं का मान सम्मान खतरे में रहता है। इसलिए इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने का संकल्प सभी को लेना होगा। सीडीओ ने कहा कि अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का मान-सम्मान सुरक्षित रहना है। बारिश के समय में खेतों में पानी भर जाते हैं। जिन लोगों के यहां शौचालय नहीं हैं, वे खुले में सड़क के किनारे रोड के किनारे बैठते हैं। इससे निजात के लिए यह अभियान चलाया गया है। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि प्रतिदिन इसके निर्माण की रिपोर्ट प्राप्त कर सीडीओ को अवगत कराएं। कार्यक्रम में सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत, डीपीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें