फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों में चले लाठी-डंडे, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हाथीनाला क्षेत्र के खोटवा तिराहे और खेवंधा बालू साइट पर शनिवार की रात ट्रक चालकों में लाठी-डंडे चले। इसमें दो चालक घायल हो गए। पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक चालक को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल चालक दूसरे चालक धर्मेंद्र का सीएचसी दुद्धी में उपचार हुआ।
विज्ञापन

देर रात खोटवा तिराहे पर किसी बात को लेकर दो ट्रक के चालक और खलासी आपस में भिड़ गए। मारपीट में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीडऱ गांव निवासी ट्रक चालक धर्मेंद्र का सिर फट गया। इसके बाद दूसरे ट्रक का चालक व खलासी ट्रक लेकर बालू लोड करने के लिए खेवंधा बालू साइट चले गए। घंटे भर बाद घायल चालक के कुछ लोग बालू साइट पर पहुंच कर पिटाई करने वाले चालक को पीटने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि मारपीट में घायल धर्मेंद्र की तहरीर पर राबट्र्सगंजह निवासी चालक इंद्रेश के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें