फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई जहाज का नीचे से जाना बना चर्चा का विषय

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। कस्बे एवं हवाई पट्टी के ऊपर से रविवार की दोपहर एक हवाई जहाज गुजरा। हवाई जहाज के काफी नीचे से जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। एक बारगी तो हवाई पट्टी कर्मचारी लैंडिंग को लेकर सतर्क हो गए, लेकिन जहाज वहां से आगे गुजर गया। जमीन से करीब 40 से 50 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा जहाज कौतूहल का विषय बना रहा। हवाई पट्टी कर्मचारी प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि जहाज लैंडिंग की पोजीशन में था। कहा उसके चक्कर निकले हुए थे एक बारगी लगा कि जहाज उतरेगा लेकिन वह उतरने की बजाय आगे बढ़ गया। देर शाम तक जहाज नहीं लौटा। रासपहरी, कुसम्हा, गंभीरपुर व खैराही गांव के ग्रामीणों ने भी जहाज को एकदम करीब से देखा। जहाज के नीचे से जाने के बाद यह बात दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें