फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्वराज में रूचि न लेने पर एक और सेक्रेटरी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चलाए जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के तहत जन प्रतिनिधियों के चौपाल में ग्राम पंचायतों की खामियां खुलकर सामने आ रही हैं। शौचालयों के निर्माण में गड़बड़ी का मिलना लगातार जारी है। ग्राम पंचायत सचिव जन चौपाल में रूचि नहीं ले रहे हैं। डीपीआरओ आरके भारती ने ऐसे एक और सेक्रेटरी रोहित सिंह को मंगलवार को निलंबित कर दिया। उसे चतरा एडीओ पंचायत कार्यालय से संबद्घ किया है और निलंबन प्रकरण की जांच एडीओ पंचायत घोरावल को सौंपा है। सोमवार को भी उन्होंने इसी आरोप में सेक्रेटरी जितेंद्र कुमार को निलंबित किया था।
विज्ञापन

सदर विधायक भूपेश चौबे ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत पिछले दिनों चतरा ब्लॉक के भीखमपुर गांव में जन चौपाल लगाई थी। यहां उन्होंने रात्रि विश्राम कर लोगों की समस्या सुनी थी। गांव में काफी कमियां पाई गई थीं। इसकी जानकारी मिलने पर डीपीआरओ ने चतरा ब्लॉक के भीखमपुर गांव में तैनात सेक्रेटरी रोहित सिंह को ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में आयाजित कार्यकमों के क्रियान्यवन में रूचि न लेने के आरोप में मंगलवार को निलंबित किया। डीपीआरओ भारती ने बताया कि गांव में वर्ष 2016-17 में सौ शौचालय निर्माण की धनराशि अवमुक्त की गई थी। इसकी तुलना में 99 शौचालयों की एमआईएस की गई है लेकिन सत्यापन में मानक के अनुरूप एक भी शौचालय पूर्ण नहीं मिला। 81 शौचालयों के सुपर स्ट्रक्चर खड़े पाए गए। सिल्थम ग्राम पंचायत में 175 शौचालयों की धनराशि अवमुक्त हुई थी जिसमें सौ शौचालयों की एमआईएस कराई गई और सत्यापन में मौके पर 40 शौचालय पाए गए। इसमें भी तीस पूर्ण और 10 अपूर्ण पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें