नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नौ में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र समय से नहीं खुल रहा। सभासद अशफाक कुरैशी ने बताया कि वार्ड नंबर नौ में अधिकांश पिछड़ा वर्ग के लोग निवास करते हैं। यहां प्राथमिक विद्यालय न होने से बच्चों के पढ़ने का एकमात्र साधन आंगनबाड़ी केंद्र है। लेकिन यह केंद्र जल्द खुलता ही नहीं। तीन माह पहले भी इसकी शिकायत बाल विकास परियोजना अधिकारी से पत्र भेजकर की गई गई थी। जांच टीम आई भी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजकुमार प्रजापति, विनोद विश्वकर्मा, कमलेश पटेल, अभिषेक पटेल, बच्चा सिंह, अमित सिंह, श्याम देवी, सीता देवी, तारा देवी ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।