फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के मांगों की अनदेखी कर रहा महाविद्यालय प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों का एम. कॉम संस्थागत की कक्षाएं चालू कराने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। छात्र नेता सलमान कुरेशी, सूरज सिंह व नसीरुद्दीन दिनेश चंद पटेल को राजेश कुमार ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया गया।
विज्ञापन

छात्रसंघ के वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि आकाश यादव ने कहा कि छात्रों के हित को लेकर महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रशासन हठी रवैया अपना रहा है। छात्रों के पत्राचार, ज्ञापन और मांग के बावजूद अब तक छात्र हित मे एम. कॉम संस्थागत नहीं किया गया। प्रमेंद्र यादव ने कहा कि कुलपति की कथनी और करनी मे फर्क है। कहा कि अब तक महाविद्यालय या विश्वविद्यालय से कोई भी प्रतिनिधिमंडल छात्रों का हाल जानने या उनसे वार्ता करने नहीं पहुंचा है। चेताया कि यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वो बेमियादी अनशन करेंगे। अनशन स्थल पर छात्र संघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव, पुस्तकालय मंत्री कुमार सौरभ सिंह, छात्र नेता अखिलेश यादव, शुभम पटेल, शुभम मिश्रा, मो. साहिल, अमित गुप्ता, सौरभ सिन्हा, सचिन मौर्या, रविंद्र यादव, रितेश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें