फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता सहकारी समिति का मामला पकड़ रहा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना उपभोक्ता सहकारी समिति का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सचिव ने कर्मचारियों पर ही आरोप लगाते हुए उत्पीडन को झूठा एवं साजिश करार दिया है।
विज्ञापन

सचिव विकास कुमार जायसवाल ने कर्मचारियों को निकाले जाने के मामले में कहा है कि कर्मचारी समिति के स्थायी कर्मचारी नहीं है। ये मानदेय पर कालोनी में गैस डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए रखे गए थे। समिति ने उन कर्मचारियों को आवास दिया गया है, जिसे इन लोगों को किरायेे पर दिया गया है। सिविल प्रशासन ने समिति को पत्र लिखा है कि समिति के कर्मचारी अपने आवास को किराये पर चला रहे हैं जिसे खाली कराया जाए। इसे लेकर जब उन्हें आवास खाली करने व आधार कार्ड की कापी मांगी गई तो उन लोगों ने बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कार्य पर आना ही छोड़ दिए हैं। विदित हो कि समिति के कर्मचारियों ने पांच अप्रैल को उच्चाधिकारियों को प्रेषित पत्र में आरोप लगाया था कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी मांगने पर कार्य से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें