फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच हुआ उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मांगों को लेकर वित्त विहीन शिक्षकों ने रविवार को भी नारेबाजी की। वित्त विहीन शिक्षकों के विरोध के कारण दोनों केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में 133 परीक्षक ही पहुंचे। उन्होंने 1426 कॉपियों का मूल्यांकन किया। वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दोनों केंद्रों पर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक धूप में ही दरी बिछाकर केंद्रों के सामने धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

राजा शारदा महेश इंटर कालेज पर माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, राजकीय कन्या इंटर कालेज पर सतीश सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई सभा में शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें न मानी गईं तो मूल्यांकन केंद्रों के गेटों पर तालाबंदी की जाएगी। प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि वित्त विहीन शिक्षकों की मांगें नहीं मानी गईं तो शिक्षक सरकार की चूलें हिला देंगे। सभा का संचालन भोलानाथ मिश्रा एवं अरूण पति त्रिपाठी ने किया। इस दौरान इंद्रमोहन चौबे, डॉ. मनोज कुमार, हरिशंकर मिश्र, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश चौबे, डॉ. मंजू सिंह, राजेश्वर देव, विजयशंकर पाठक, शिवनारायण लाल, जय प्रकाश दुबे, बाबू सिंह कुशवाहा मौजूद रहीं। उधर डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आरएसएम में 38 परीक्षकों ने 174 कांपियां और राजकीय कन्या इंटर कालेज में 95 परीक्षकों ने 1252 कापियां जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें