फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसील दिवस में आए 161 मामले, निबटे महज 23

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी/ घोरावल। जिले में मंगलवार को तीनों तहसीलों में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 से दो बजे तक आयोजित दिवस में 161 ने फरियाद लगाई। इसमें 23 का ही निस्तारण हो सका। शेष के लिए संबंधितों को समयबद्ध निस्तारण की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में मुख्य तहसील दिवस में विभागवार लगाए गए स्टॉल का डीएम पीके उपाध्याय ने निरीक्षण किया। कहा कि तहसील समाधान दिवसों और कार्यालय दिवसों में प्राप्त जन शिकायतों का तत्काल गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए तीन दिनों के भीतर सभी के निस्तारण का निर्देश दिए। डीएम के समक्ष 86 शिकायतें आईं। इसमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। पांच प्रकरणों का टीमें भेजकर निस्तारण कराया गया। इस मौके पर एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, डीएफओ श्रद्धा यादव, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, तहसीलदार नंदलाल सिंह आदि रहे।
दुद्धी: एडीएम उमाकांत त्रिपाठी और प्रशिक्षु आईएएस/असिस्टेंट कलेक्टर अतुल वत्स की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 47 ने फरियाद लगाई। इसमें चार मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं तीन टीमें भेजकर स्थलीय निरीक्षण के बाद तीन शिकायतों का निस्तारण कराया गया। शेष 38 मामलों के निस्तारण को लेकर हिदायत दी गई। घोरावल: सीडीओ रामाश्रय और एसडीएम घोरावल शादाब असलम ने फरियाद सुनी। 28 ने फरियाद लगाई। इसमें तीन का मौके पर और दो मामलों का टीम भेजकर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें