फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेड-पे बढ़ाने, द्वितीय प्रोन्न्त वेतनमान का दें लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व संग्रह अमीन संघ का 11 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सदर तहसील में धरने पर बैठे अमीनों ने ग्रेड-पे बढ़ाने और प्रोन्नत वेतनमान दतेने समेत कई अन्य मांग उठाई। कार्य बहिष्कार कर सदर तहसील में धरना दे रहे राजस्व अमीनों ने यहां सभा भी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अमीनों के लिए सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिये जाने संबंधी व्यवस्था सेवा नियमावली में की जानी चाहिए। संवर्ग का ग्रेड वेतनमान बढ़ाया जाना चाहिए लेकिन सरकारें उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही हैं। अमीनों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्हें न्याय दिया जाना चाहिए। जिला मंत्री प्रेमनाथ ने कहा कि राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्राविधान समाप्त किया जाए और आवश्यक होने पर पर्यवेक्षण पर जोर दिया जाए। वसूली में वृृद्धि के लिए पर्यवेक्षकों की जवाबदेही के मानदंड बनाए जाएं। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न हर हाल में रोका जाए। धरना में गोपाल प्रसाद यादव, विनोद पांडेय, गंगा प्रसाद, राजकुमार, अजय पाठक, रामवृक्ष यादव, अशोक श्रीवास्तव, आशाराम, उमेश चंद्र मिश्रा, राकेश चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें