फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 मेगावाट से पार पहुंचा विद्युत उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । उत्पादन निगम की चार विद्युत परियोजनाओं से तीन हजार से अधिक मेगावाट उत्पादन होने से चिंता कम हुई, लेकिन थर्मल बैकिंग से उत्पादन निगम को कोई खास राहत नहीं मिली है । अनपरा परियोजना से बुधवार की शाम से उत्पादन में सुधार हुआ है और यहां का विद्युत उत्पादन 1400 मेगावाट से बढ़कर 1900 मेगावाट पहुंच गया है।
विज्ञापन

ठंड और कोहरे का असर विद्युत पारेषण एवं वितरण लाइनों पर भी पड़ने लगा है। रात में इन लाइनों में खराबी के कारण उत्पादन को घटना पड़ रहा है। हालांकि बुधवार की सुबह से पारेषण लाइनों में आई खराबी को दूर करने के बाद उत्पादन में बेहतर सुधार हुआ है। उत्पादन निगम की सबसे बड़ी परियोजना अनपरा का उत्पादन 14 सौ मेगावाट से बढ़कर 1917 मेगावाट पहुंचा तो परियोजना प्रशासन ने राहत की सांस ली। गुरुवार को ओबरा से 312, पारीछा से 478 व हरदुआगंज से 444 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा था। इस तरह इन परियोजनाओं से शाम चार बजे कुल 3151 मेगावाट विद्युत उत्पादन जारी था। हालांकि इतना सब कुछ होने के बावजूद उत्पादन निगम को किसी न किसी खामियों के कारण 175 मेगावाट उत्पादन घटाना भी पड़ा। ठंड में बिजली की मांग बढ़ने के बीच उत्पादन में सुधार होने से परियोजना प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें