फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर प्लांटों पर छापा, बहीखाता की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। प्रशासनिक और खनिज विभाग की टीम ने गुरुवार को क्रशर प्लांटों का औचक निरीक्षण किया। यहां एसडीएम सदर विशाल यादव और खनन अधिकारी एसके दास ने प्लांटों पर बहीखाता की जांच की। अधिक दामों पर बिक रही गिट्टी के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर बिक्री की जा रही गिट्टी की शिकायत मिली थी। जिसको लेकर राजस्व विभाग व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को क्रशर प्लांटों पर औचक निरीक्षण कर बहीखाता की जांच करके जानकारी ली। कमी पाई जाने पर मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाई। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रशरों पर गिट्टी के निर्धारित मूल्य का पालन न करते हुए अधिक दामों में बिक्री किए जाने की शिकायत बीते कई दिनों से की जा रही थी। जिसको लेकर सदर एसडीएम विशाल यादव के नेतृत्व में टीम ने कोठा टोला स्थित बलिया स्टोन व सौरभ सिंह क्रशर प्लांट समेत अन्य क्रशर प्लांटों का रजिस्टर मंगाकर कितने घन मीटर गिट्टी की लोडिंग हुई व उसके दाम की जांच पड़ताल की। इस दौरान कमी पाए जाने से प्लांटों पर मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए निर्धारित मूल्य पर गिट्टी बेचने का निर्देश दिया। टीम में खान अधिकारी एसके दास व चौकी प्रभारी राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें