सोनभद्र। रोक के बावजूद जिले में बेरोकटोक चीन के मांझे की बिक्री हो रही है। साइकल, बाइक सवारों को इस मंझे की चपेट में आने का भय बना रहता है। इसके बाद भी पतंग उड़ाने के शौकीन लोग इस मंझे का इस्तेमाल कर रहे। सब कुछ जानने के बावजूद पुलिस मंझा के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही।
देश और प्रदेश में चाइनिज मंझों की चपेट में आने से अब तक न जाने कितने लोग काल की गाल में समा चुके है। इनके अलावा काफी संख्या में लोग घायल हो चुके हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चाइनिज मंझे के बिक्री पर रोक लगा दी है। फिर भी राबट्र्सगंज के मेन चौक, धर्मशाला चौक, महिला थाना तिराहा, पूरब मोहाल समेत अन्य स्थानों पर चाइनीज मंझे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। नववर्ष पर पतंग उड़ाने के शौकीन लोग चाइनिज मंझे का ही प्रयोग कर रहे है। दूूकानदारों ने बताया कि चाइनिज मंझा पांच रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक बिक रहा है। परेता 20 रुपये से 140 रुपये तक बिक रहा है। सर्वाधिक डोरीमल, सुपर मैन, स्पाइडर मैन की पतंगे बिक रही है। दो रुपये से 15 रुपये तक बिक रही है। इसी तरह से ओबरा, चोपन, रेणुकूट, घोरावल, अनपरा समेत अन्य कस्बों में भी चाइनिज मंझे बिक रहे है। जिन रास्तों में चाइनिज मंझे की दूकाने लगी है उसी से प्रतिदिन प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी गुजर रहे है, फिर भी रोक नहीं लगा रहे। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि फोर्स के साथ सभी एसडीएम, तहसीलदारों, नायब तहसीलदार को चाइनिज मंझे को जब्त कर दूकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।