कोन । झारखंड बार्डर के नैकहा गांव के पास सोननदी से बालू लाद रहे ट्रैक्टर को वन कर्मी ने सोमवार की रात पकड़ कर सीज कर दिया। वन कर्मियों को सूचना मिली कि सोन नदी में कुछ ट्रैक्टरों पर खनन कर बालू लादा जा रहा है। इस पर मौके पर वन कर्मी पहुंचे तो एक ट्रैक्टर को बालू लदा देखा। इस पर कर्मियों ने ट्रैक्टर को पकड़ कर सीज कर दिया।