सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन के दूसरे तल पर स्थित चुनाव कार्यालय पर मंगलवार से सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2017-18 के चुनाव के लिए पर्चा मिलेगा और नामांकन भी होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए 22 दिसंबर को मतदान एवं 23 दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पांच दिसंबर से सात दिसंबर तक सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पर्चा की बिक्री एवं नामांकन किया जाएगा। 11 दिसंबर को पर्चा की जांच सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा वैध पर्चों का प्रकाशन शाम पांच बजे किया जाएगा। 12 दिसंबर को पर्चा वापसी सुबह 10:30 बजे से सायं चार बजे तक होगी। 14 दिसंबर को अधिकृत प्रत्याशियों को मतदाता सूची का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। 22 दिसंबर को मतदान एसबीए हाल में सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक एवं 23 दिसंबर को मतगणना सुबह 10 बजे से घोषणा होने तक होगी।-राजेश पाठक
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे ने सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2017-18 चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 13 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। जिसमें सुरेंद्र कुमार पांडेय, पीके जायसवाल, अनिल कुमार चौबे, विजय प्रकाश पांडेय, आस मुहम्मद, रविंद्र पाठक, धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, शारदा प्रसाद मौर्य, पियूष चंद्र मिश्र, अखिलेश दत्त मिश्र, आशीष पाठक, रितेश देव पांडेय एवं धीरेंद्र पांडेय शामिल हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने किसी भी उम्मीदवार का प्रस्तावक एवं समर्थक या चुनावी कार्यों में भाग लेने से सहायक चुनाव अधिकारियों को प्रतिबंधित किया है।