फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.6 एमटी कोयले की सप्लाई कर बनाया रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (अनपरा)। नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड एनसीएल के निगाही क्षेत्र एरिया ने एक महीने में सर्वाधिक कोयला प्रेषण डिस्पैच का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नवंबर में 1.68 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है। कंपनी के प्रबंधकीय मंडल ने निगाही क्षेत्र की इस शानदार सफलता के लिए महाप्रबंधक चंचल गोस्वामी एवं उनकी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन

निगाही को नवंबर में 1.426 मिलियन टन कोयला प्रेषण करना था, जिसके मुक़ाबले क्षेत्र ने 1.680 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया। निगाही क्षेत्र ने सिर्फ नवंबर में निर्धारित लक्ष्य से लगभग 18 प्रतिशत अधिक कोयला प्रेषण किया है। बता दें कि बीते वित्त वर्ष के नवंबर महीने में 1.388 मिलियन टन कोयला प्रेषित किया गया था। इस तरह नवंबर 2016 के मुकाबले 21 प्रतिशत अधिक कोयला डिस्पैच हुआ है। निगाही क्षेत्र ने चालू वित्त वर्ष में 30 नवंबर तक 11.22 मिलियन टन कोयले का प्रेषण किया है, जो क्षेत्र की स्थापना से अब तक किसी भी वित्त वर्ष में एक अप्रैल से 30 नवंबर तक किया गया रिकॉर्ड कोयला प्रेषण है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 9.39 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया गया था। निगाही क्षेत्र ने 30 नवंबर तक 10.71 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में किए गए 9.19 मिलियन टन कोयला उत्पादन से लगभग 17 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष में 30 नवंबर तक दिए गए कोयला उत्पादन लक्ष्य को भी प्राप्त कर लिया है। 30 नवंबर तक निगाही क्षेत्र को 10.49 मिलियन टन कोयला उत्पादन करना था। क्षेत्र ने इस अवधि में 10.71 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है, जो निर्धारित लक्ष्य से दो प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें