फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रॉबर्ट्सगंज में 140 एमएम बारिश, नई बस्ती में घुसा पानी

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नईबस्ती में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में 140 एमएम की रिकॉर्ड बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। नई बस्ती में पानी घुसने से रहवासी बेहाल रहे। वहीं वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर उरमौरा में 100 मीटर तक करीब डेढ़ फीट पानी भर गया। इसी तरह फ्लाईओवर के नीचे मंडी गेट के सामने, धर्मशाला चौक पर भी जलभराव रहा। जल निकासी के लिए प्रशासन की तरफ से मशीनें लगाई गईं, मगर बारिश होने की वजह से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

सोमवार से मंगलवार की सुबह तक रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 140 एमएम बारिश हुई है, जो इस सीजन में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश दर्ज हुई है। रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में पुसौली-इमरती कॉलोनी क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर जलभराव होने से इलेक्टि्रक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। घुटने भर तक पानी में वाहन आवागमन करते हुए देखे गए। जल निकासी के लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से यहां 6 इंच के चार और एक पंपसेट लगाया गया, मगर लगातार हो रही बारिश से खास राहत नहीं मिली। ईओ मुकेश कुमार जलनिकासी के लिए मौके पर डटे रहे। इसी सब्जी मंडी-इंडियन बैंक के सामने मार्ग पर जलभराव रहा। नई बस्ती में कई घरों में पानी घुस गया। मोहल्ले के राजू श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह उठने पर उनके घर के दरवाजे तक पानी लगा मिला। कई घरों में पानी भी चला गया है। इससे काफी परेशानी हुई। कलवारी-रॉबर्ट्सगंज खलियारी स्टेट हाईवे पर बिजौली गांव के पास सड़क जलमग्न रहा। शाहगंज में उसरी गांव के पास भी सड़क पर तीन फीट पानी लगने से काफी परेशानी हुई।
दो दिन में 4 डिग्री लुढ़का पारा
दो दिन से जिले में हो रही तेज बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार मंगलवार को अधिकतम पारा 27.6 और न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके मुकाबले सोमवार को अधिकतम पारा 29.6 और न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम पारा 31.4 और न्यूनतम पारा 25.8 दर्ज हुआ था। इस तरह से अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन

बाड़ी-चोपन मार्ग जलमग्न, आवागमन बाधित
रिहंद और ओबरा डैम से पानी छोड़े जाने से सोन नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इससे बाड़ी-चोपन संपर्क मार्ग पर पानी चलने से दोनों गांव का संपर्क टूट गया है। मार्ग पर लगभग पांच फीट पानी चल रहा है। सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से चोपन गांव से जुड़ने वाले बाड़ी, गोरादह, चुनियरा आदि गांवों का संपर्क टूट गया है। मार्ग बंद होने से चोपन गांव व चोपन रेलवे स्टेशन समेत बाजार आवागमन करने वाले राहगीरों यात्रियों को वाराणसी -शक्तिनगर मार्ग से दो गुना दूरी तय कर जाना पड़ रहा है।
पीएचसी केकराही परिसर बना तालाब
करमा ब्लॉक के केकराही स्थित पीएचसी में मंगलवार को बारिश की वजह से पानी भर गया। इससे मरीजों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानी हुई। हर वर्ष यही जलभराव की यही कहानी होती है, मगर अब तक पानी निकासी की व्यवस्था नही हो सकी है। जलभराव होने से अस्पताल परिसर में जहरीले जंतुओं के निकलने का डर बना रहता है।
बारिश से बभनी क्षेत्र में गिरे दो मकान
क्षेत्र के बड़होर गांव में मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान दो कच्चा मकान गिर गए। संयोग रहा कि मकान के अंदर कोई नहीं था। प्रभावित सुनीता पत्नी ध्यानचंद्र और रुपनरायन ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान के माध्यम से तहसील प्रशासन को दी है।
12वीं तक के स्कूलों में आज छुट्टी
भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले में बारहवीं तक के सभी स्कूलाें को दो सितंबर को बंद कर दिया गया है। डीएम चर्चित गौड़ ने बताया कि कक्षा-1 से 12वीं तक के सभी बोर्ड के परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर अपार आईडी, यू डायस, डीबीटी सहित अन्य विभागीय कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें